सफेद कद्दू के क्या फायदे हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:32

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सब्जी

पुराने समय में सेहतमंद रहने के लिए सफेद कद्दू के जूस का सेवन करने के लिए कहा जाता था। सफेद कद्दू का जूस पीने से श्वेत रक्त कोशिकायें (WBC) बढ़ता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

White Pumpkin Benefits: गलत खानपान की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक और ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी जरूरी है। वहीं, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स को शामिल करें। इसके अलावा, आप डाइट में सफ़ेद कद्दू को भी शामिल कर सकते हैं। सफेद कद्दू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सफेद कद्दू कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सफेद कद्दू
आयुर्वेद में सफ़ेद कद्दू को औषधि माना जाता है। पुराने समय में सफ़ेद कद्दू को दवा माना जाता था। पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए सफेद कद्दू खाने की सलाह दी जाती थी। आजकल भी सफेद कद्दू का जूस पीने के लिए कहा जाता है। इसमें विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, ज़िंक, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार में प्रभावी होते हैं। इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से तनाव में बहुत जल्द आराम मिलता है।

-सफ़ेद कद्दू के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो अस्थमा और गठिया में फायदेमंद साबित होते हैं।

-पुराने समय में सेहतमंद रहने के लिए सफेद कद्दू के जूस का सेवन करने के लिए कहा जाता था। सफेद कद्दू का जूस पीने से श्वेत रक्त कोशिकायें (WBC) बढ़ता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके बीज में ज़िंक और कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में फायदेमंद साबित होता है।

-अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सफेद कद्दू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info